Boat Rockerz 430 vs Trigger Infinity 2 – Proper Detailed Comparison

दोस्तों आज की इस वीडियो में हम इन दो हेडफोनस का कंपैरिजन करने वाले हैं और आपका जो है कंफ्यूजन वो दूर करने वाले हैं कि आपको कौन सा परचेस करना चाहिए। वैल्यू फॉर मनी कौन सा होगा, ये भी हम यहीं पे समझने वाले हैं।

अगर आप गेमिंग लवर हो तो भी यह आपको जो हेडफोन है दोनों वो आपके लिए सूटेबल करेगा। अगर आप म्यूजिक लवर हो तो भी यह दोनों आपके लिए है। मतलब गेमिंग के लिए भी है, म्यूजिक के लिए भी है, और जो नॉर्मल यूज़ है उसके लिए भी है।

ऊपर नीचे है थोड़ा-मोड़ा, किसी का प्राइस कम है, किसी का प्राइस ज्यादा है, किसी में कुछ फीचर ज्यादा है, किसी में कुछ फीचर कम है। कुछ-कुछ एफएम वगैरह भी दिया हुआ है, माइक्रो एसडी वगैरह भी दिया हुआ है, और बहुत कुछ फीचर वगैरह दिया हुआ है।

सब कुछ बात करेंगे और पूरा डिटेल में बात करेंगे, एक-एक चीज को समझेंगे, जल्दी में नहीं बल्कि पूरा समझ के आगे बढ़ेंगे।

Price

सबसे पहले दोस्तों हम प्राइस के बारे में बात कर लेते हैं क्योंकि प्राइस ही वो चीज है जहां पे सबसे पहले कन्फ्यूजन आता है और यहीं पे डिसीजन भी बनता है।

Trigger का जो है Infinity 2 यह ना मतलब अच्छा खासा सस्ता है, बहुत ही अच्छा रेट में आ जाता है। अगर आप ऑफर वगैरह लगा करके परचेस करते हो तो यह ₹600 तक में, ₹550 तक में भी देखने को मिल जाता है।

मतलब अगर आप सही टाइम पे लेते हो, ऑफर लगाते हो, कॉइन वगैरह यूज़ करते हो तो ये और भी सस्ता पड़ जाता है।

लेकिन अगर आप ऑफर वगैरह नहीं लगाते हो तो बिना ऑफर का जो है वो ₹750–800 के आसपास पड़ेगा।

अब अगर आप कॉइन वगैरह यूज़ करते हो तो ₹100–120 का जो है आसानी से ऑफ हो जाता है, मतलब और सस्ता हो जाता है।

अब अगर हम बात करें बोट का Rockerz 430 का तो इसका प्राइस ₹1000 के आसपास देखने को मिलता है। लेकिन अगर आप ऑफर लगाते हो तो ये ₹850 तक में भी मिल जाता है।

मतलब

एक तरफ ₹500–600 वाला है
एक तरफ ₹850–1000 वाला है

तो यहीं पे पहला फर्क साफ दिखता है।

Build Quality और Mechanism

अब अगर हम बिल्ड क्वालिटी की बात करें तो दोनों का बहुत ही कमाल का लगा है, बहुत ही अच्छा लगा है।

दोनों को आप खींच सकते हो, मतलब दोनों में जो है ये लंबा होता है, आप अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकते हो।

अब अगर हम बोट वाले में देखें तो यहां पे थोड़ा सा स्टील टाइप का दिया हुआ है। वहीं पे जो ट्रिगर है उसमें नॉर्मली प्लास्टिक मिलता है।

अब अगर हम यूज़ की बात करें तो दोनों को आप बैंड भी कर सकते हो, मतलब फोल्ड करके रख सकते हो।

जब आप बैंड करते हो तो ये छोटा हो जाता है, कॉम्पैक्ट हो जाता है और आसानी से बैग में आ जाता है।

मतलब कहीं भी ले जाओ, कोई दिक्कत नहीं।

Buttons और Ports

अब अगर हम बटन की बात करें तो दोनों में चार-चार बटन मिलते हैं।

  • प्ले पाउस
  • पावर ऑन ऑफ
  • वॉल्यूम
  • फॉरवर्ड और रिवर्स

मतलब जो नॉर्मल यूज़ है, वो दोनों में सेम है, कोई कन्फ्यूजन नहीं होगा।

अब अगर हम पोर्ट्स की बात करें:

Boat

  • AUX पोर्ट
  • टाइप C

Trigger

  • माइक्रो SD स्लॉट
  • 3.5 mm जैक
  • टाइप C

मतलब यहां पे Trigger में आपको ज्यादा ऑप्शन मिल जाता है।

Battery और Charging

अब अगर हम बैटरी की बात करें:

Boat में 50 घंटे का क्लेम है
मतलब आप लंबे टाइम तक यूज़ कर सकते हो, बार-बार चार्ज नहीं करना पड़ेगा

Trigger में 40 घंटे का क्लेम है
मतलब ये भी कम नहीं है, ये भी लंबे टाइम तक चलता है

अब अगर हम चार्जिंग की बात करें:

Boat में फास्ट चार्जिंग है
अगर आप 10 मिनट चार्ज करते हो तो 200 मिनट तक यूज़ कर सकते हो

मतलब जल्दी चार्ज करो और यूज़ चालू

Trigger में ऐसा नहीं है
मतलब आपको पूरा चार्ज करना पड़ेगा फिर यूज़ मिलेगा

Features

Trigger में:

  • FM है
  • माइक्रो SD है

मतलब बिना फोन के भी यूज़ कर सकते हो

Boat में:

  • ऐप सपोर्ट है

मतलब फोन से कंट्रोल कर सकते हो

Gaming

दोनों में लो लेटेंसी है

Boat में 40 ms
Trigger में 45 ms

मतलब दोनों में बहुत कम फर्क है
गेम खेलते टाइम आपको पता भी नहीं चलेगा

लेकिन फिर भी थोड़ा सा Boat आगे है

Sound

जब दोनों को फुल वॉल्यूम पे सुना:

लाउडनेस दोनों में लगभग सेम है
हल्का सा Boat ज्यादा लगता है

अब अगर हम बेस और क्लेरिटी की बात करें:

Boat में बेस अच्छा लगा
क्लेरिटी भी अच्छी लगी

Trigger में उतना फील नहीं आया

मतलब गाना सुनने में Boat ज्यादा मजा देता है

Comfort

Trigger थोड़ा ज्यादा सॉफ्ट है

Boat में अंदर का एरिया बड़ा है

मतलब अगर आपका कान बड़ा है तो Boat अच्छा रहेगा
अगर छोटा है तो Trigger

लेकिन अगर आप 2 घंटे से ज्यादा यूज़ करते हो तो दोनों में दिक्कत आएगी

Conclusion

अगर आपका बजट कम है तो Trigger Infinity 2 बहुत अच्छा है क्योंकि इसमें कम पैसे में ज्यादा फीचर मिल रहा है जैसे FM और माइक्रो SD।

लेकिन अगर आप थोड़ा बजट बढ़ा सकते हो तो Boat Rockerz 430 ज्यादा अच्छा है क्योंकि इसमें साउंड, बेस और गेमिंग में थोड़ा बेहतर मिलता है।

Final Opinion

अगर ₹1000 तक जा सकते हो तो Boat Rockerz 430 लेना ज्यादा सही रहेगा।

अगर पैसे कम है और पहली बार ले रहे हो तो Trigger Infinity 2 भी बहुत अच्छा है और काम पूरा कर देगा।

Leave a Comment