AI Plus Nova Pods Go – ₹700 के अंदर नया बजट इयर बड्स कैसा है?

तो दोस्तों AI Plus ने लॉन्च कर दिए हैं अपने न्यूली बजट इयर बड्स जो कि है Nova Pods Go और अगर आपको पता नहीं है तो AI Plus एक नया स्मार्टफोन ब्रांड है जो कि बजट सीरीज में आता है और इसके जो सीईओ हैं वो फॉर्मर सीईओ ऑफ Realme रह चुके हैं माधव सेठ और उनके द्वारा ही स्टार्ट किया गया है ये कंपनी ब्रांड AI Plus

और फिलहाल के लिए यह सबसे बजट इयर बड्स लॉन्च किया गया है जो कि Nova Pods Go है और इंटरेस्टिंगली इसका जो बॉक्स साइज है वो काफी बड़ा है एकदम एक फोन बॉक्स जितना और यह चीज थोड़ी यूनिक लगती है क्योंकि प्रोडक्ट छोटा है लेकिन बॉक्स बड़ा है

ai plus nova pods go

Box Content

जैसे ही आप बॉक्स को ओपन करते हो तो अंदर आपको Nova Pods Go देखने को मिल जाते हैं और वेलकम टू AI Plus लिखा हुआ मिलता है और साथ में कुछ QR कोड्स दिए गए हैं और एक यूजर मैनुअल दिया गया है

यहां पर एक बड़ी बुकलेट मिलती है जो कि अच्छी बात है क्योंकि ई मैनुअल नहीं दिया गया है और सब कुछ आपको फिजिकल फॉर्म में मिल जाता है

इसके साथ आपको:

  • USB Type A to Type C केबल मिलती है चार्जिंग के लिए
  • एक्स्ट्रा ईयर टिप्स मिलते हैं
  • और फाइनली आपका Nova Pods Go
ai plus nova pods go

Design & Build Quality

अब अगर डिजाइन और क्वालिटी की बात करें तो यह बहुत ही कॉम्पैक्ट और छोटा सा प्रोडक्ट है और यही चीज इसे पोर्टेबल बनाती है

यह टेक्सचर फिनिश के साथ आता है और ड्यूल टोन फिनिश दी गई है जिसमें ब्लू शेड दिया गया है जो इसे थोड़ा अलग लुक देता है

नीचे की तरफ आपको टाइप C पोर्ट मिलता है और चार्जिंग इंडिकेटर मिलता है और AI Plus की ब्रांडिंग भी दी गई है

जैसे ही आप इसको ओपन करते हो तो अंदर बड्स मिल जाते हैं जो कि इन-ईयर स्टाइल में आते हैं और यह ऑटोमैटिकली पेयरिंग मोड में चला जाता है और लाइट ब्लिंक करने लगती है

बड्स में भी आपको टेक्सचर फिनिश मिलती है और माइक भी दिया गया है और अगर वेट की बात करें तो एक बड का वेट लगभग 4 ग्राम आता है और पूरा केस लगभग 34 ग्राम के आसपास आता है

और बिल्ड वाइज़ यह काफी स्टर्डी और सही लगता है

Connectivity

अगर कनेक्टिविटी की बात करें तो यह Bluetooth 5.4 को सपोर्ट करता है जिससे आपको सीमलेस कनेक्शन एक्सपीरियंस मिलता है

और कनेक्शन रेंज लगभग 10 मीटर तक मिलती है जो कि एक नॉर्मल चीज है

लेकिन इसमें ड्यूल डिवाइस पेयरिंग का फीचर नहीं दिया गया है

Battery & Charging

बैटरी की बात करें तो इसमें 300 mAh की बैटरी दी गई है और बड्स का प्ले टाइम 5 घंटे का मिलता है सिंगल चार्ज पर

और केस के साथ आपको टोटल 24 घंटे का प्ले टाइम मिल जाता है

चार्जिंग के लिए इसमें टाइप C पोर्ट दिया गया है और यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है लेकिन कितने मिनट चार्ज पर कितना प्ले टाइम मिलेगा यह मेंशन नहीं किया गया है

और फुल चार्ज होने में लगभग 1.5 घंटे का टाइम लगता है

Sound Quality

अब साउंड क्वालिटी की बात करें तो इसमें 10mm के बैलेंस ड्राइवर्स दिए गए हैं और प्राइस पॉइंट को देखते हुए साउंड एक्सपीरियंस काफी अच्छा लगता है

चाहे वो वोकल्स हो, बेस हो या फिर लाउडनेस हो तीनों चीजें बैलेंस लगती हैं और कोई भी चीज बहुत ज्यादा ऊपर या नीचे नहीं लगती

और सबसे अच्छी बात यह है कि फुल वॉल्यूम पर भी साउंड डिस्टॉर्ट नहीं होता है और वोकल्स क्लियर बने रहते हैं

तो एक अच्छा साउंड एक्सपीरियंस मिलता है खासकर इस प्राइस के अंदर

Calling Experience

अगर कॉलिंग की बात करें तो इसमें ड्यूल माइक दिया गया है लेकिन इसमें किसी भी तरह का नॉइज़ कैंसिलेशन नहीं दिया गया है

ना एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन और ना ही एनवायरमेंटल नॉइज़ कैंसिलेशन

लेकिन फिर भी इंडोर कंडीशंस में कॉलिंग एक्सपीरियंस अच्छा लगता है और आपकी आवाज सही तरीके से कैप्चर हो जाती है

Gaming & Features

गेमिंग के लिए इसमें 60ms का अल्ट्रा लो लेटेंसी मिलता है जिससे आप नॉर्मल गेमिंग कर सकते हो

इसके साथ ही इसमें IPX4 रेटिंग मिलती है जिससे यह स्वेट और स्प्लैश रेसिस्टेंट है और आप इसे वर्कआउट या डेली यूज़ में आराम से इस्तेमाल कर सकते हो

टच कंट्रोल्स भी दिए गए हैं जो कि शाइनी पार्ट पर प्लेस्ड हैं और यह अच्छे से काम करते हैं

Final Verdict

अगर ओवरऑल देखा जाए तो Nova Pods Go एक ऐसा बजट इयर बड्स है जिसमें:

  • कॉम्पैक्ट डिजाइन मिलता है
  • अच्छी बिल्ड क्वालिटी मिलती है
  • बैलेंस साउंड क्वालिटी मिलती है
  • बैटरी बैकअप ठीक मिलता है
  • बेसिक फीचर्स मिल जाते हैं

और यह सब कुछ आपको ₹700 से कम में मिल जाता है

और एक नए ब्रांड होने के बावजूद यह एक अच्छा एक्सपीरियंस देता है और इतना इस्टैब्लिश न होने के बाद भी यह अच्छा परफॉर्म करता है

Conclusion

अगर आप एक बहुत ही बजट में इयर बड्स ढूंढ रहे हो और आपको एक बैलेंस्ड साउंड, नॉर्मल कॉलिंग और डेली यूज़ के लिए एक अच्छा प्रोडक्ट चाहिए तो आप Nova Pods Go को कंसिडर कर सकते हो क्योंकि यह अपने प्राइस के हिसाब से एक अच्छा एक्सपीरियंस देता है

Leave a Comment