Realme Buds T200X vs boAt Airdrope 219 – ₹400 बचाएं या बेहतर साउंड लें?

आज हम कंपेयर करने वाले हैं Realme Buds T200X को boAt Airdrope 219 से और यहां पे सबसे बड़ा सवाल यही आता है कि Realme वाला ₹1399 में आता है और boAt Airdrope 219 ₹999 में आता है यानी ₹400 का डिफरेंस है और ये ₹400 का डिफरेंस सिर्फ प्राइस में है या फिर परफॉर्मेंस में भी देखने को मिलता है और कितना Realme वाला अच्छा है और क्या हमें Realme Buds खरीदना चाहिए या फिर ₹400 बचा के boAt Airdrope 219 ही खरीदना चाहिए

तो यहां पे सारी चीजें आपको क्लियर हो जाएंगी कि आपको कौन सा लेना चाहिए और किसके लिए कौन सा सही रहेगा

realme buds

Sound Quality

अगर सबसे पहले बात करें साउंड क्वालिटी की तो साउंड क्वालिटी आपको Realme Buds T200X में ही अच्छी देखने को मिलेगी और यहां पे फर्क बहुत ज्यादा बड़ा नहीं है लेकिन फिर भी जो क्लैरिटी है और जो ओवरऑल साउंड एक्सपीरियंस है वो Realme में थोड़ा बेहतर मिलता है

वहीं अगर आप boAt Airdopes 219 को यूज़ करते हो तो उसकी साउंड क्वालिटी भी ऐसी नहीं है कि आपको पसंद ना आए बल्कि नॉर्मल यूज़ में आपको वो भी पसंद आएगी और आपको कोई बड़ी दिक्कत नहीं होगी

Bass Performance

अब अगर बेस की बात करें तो यहां पे एक इंटरेस्टिंग चीज देखने को मिलती है क्योंकि boAt Airdopes 219 में 13mm का ड्राइवर यूज़ हुआ है और Realme Buds T200X में 12.4mm का ड्राइवर यूज़ हुआ है

लेकिन इसके बाद भी Realme Buds T200X में बेस ज्यादा अच्छा मिलता है और ज्यादा तगड़ा फील होता है

तो यहां पे एक चीज क्लियर हो जाती है कि सिर्फ स्पेसिफिकेशन देखने से सब कुछ समझ में नहीं आता और रियल यूज़ में Realme का बेस ज्यादा अच्छा परफॉर्म करता है

Battery Backup

अगर बैटरी बैकअप की बात करें तो Realme Buds T200X में 48 घंटे का बैटरी बैकअप बताया जाता है लेकिन रियल यूज़ में आपको लगभग 30 से 35 घंटे का बैटरी बैकअप मिल जाता है

वहीं boAt Airdopes 219 में आपको 30 घंटे से नीचे का बैटरी बैकअप मिलता है

तो यहां पे बैटरी के मामले में भी Realme Buds T200X थोड़ा आगे निकल जाता है

Gaming & Latency

दोनों में ही 45ms की लो लेटेंसी का सपोर्ट दिया गया है जिससे आप नॉर्मल गेमिंग कर सकते हो

लेकिन अगर आप सोच रहे हो कि ये दोनों गेमिंग के लिए परफेक्ट हैं तो ऐसा नहीं है क्योंकि गेमिंग के लिए आपको और भी ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे

फिर भी नॉर्मल गेमिंग आप दोनों में कर सकते हो और आपको बहुत बड़ी दिक्कत नहीं होगी

Price Difference – ₹400 का गेम

यहां पे सबसे बड़ा सवाल यही है कि ₹400 का डिफरेंस देना चाहिए या नहीं देना चाहिए

तो अगर आप ₹400 एक्स्ट्रा देते हो तो आपको Realme Buds T200X में:

  • थोड़ा बेहतर साउंड क्वालिटी
  • ज्यादा तगड़ा बेस
  • ज्यादा बैटरी बैकअप

मिलता है

और अगर आप ₹400 बचाते हो और boAt Airdopes 219 लेते हो तो:

  • आपको नॉर्मल साउंड क्वालिटी
  • नॉर्मल बेस
  • बजट में अच्छा एक्सपीरियंस

मिल जाता है

Final Recommendation

अगर आपको बहुत ही तगड़ा वाला बेस चाहिए और आपको साउंड क्वालिटी में थोड़ा भी बेहतर एक्सपीरियंस चाहिए तो आप ₹400 एक्स्ट्रा देकर Realme Buds T200X ही खरीदो और यहां पे ₹400 बचाने का ज्यादा मतलब नहीं है

लेकिन अगर आपका बजट टाइट है और आपको नॉर्मल बेस और नॉर्मल साउंड क्वालिटी से कोई दिक्कत नहीं है और आप ₹999 के अंदर एक अच्छा ऑप्शन ढूंढ रहे हो तो आप boAt Airdopes 219 खरीद सकते हो और आपको वो भी पसंद आएगा

Conclusion

सीधी बात करें तो Realme Buds T200X बेहतर है लेकिन boAt Airdopes 219 भी बुरा नहीं है

अब ये आपके ऊपर डिपेंड करता है कि आप ₹400 बचाना चाहते हो या फिर ₹400 देकर थोड़ा बेहतर एक्सपीरियंस लेना चाहते हो

Leave a Comment