Realme BDS 3 vs OnePlus Wired Earphones – Detailed Comparison

सो आज हम लोग दो काफी ज्यादा बढ़िया इयरफोंस को कंपेयर करने वाले हैं। पहला है Realme BDS 3 जो कि आप लोग को अराउंड ₹600 का देखने को मिल जाता है एंड दूसरा है OnePlus के न वायर्ड इयरफोंस जो कि आप लोगों को अराउंड ₹800 के देखने को मिलते हैं। अब यहां पर एक बहुत बड़ा सवाल आता है कि दोनों में से कौन सा इयरफोन बेटर है म्यूजिक के लिए या फिर गेमिंग के लिए, क्योंकि आजकल बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो एक ही इयरफोन में सब कुछ चाहते हैं, म्यूजिक भी अच्छा हो, गेमिंग भी अच्छी हो, कॉलिंग भी ठीक-ठाक हो और साथ में बिल्ड क्वालिटी भी बढ़िया हो।

मैंने दोनों इयरफोंस को यूज़ किया है, साइड बाय साइड यूज़ किया है, अलग-अलग सिचुएशन में यूज़ किया है और हर एक चीज को अच्छे से टेस्ट किया है। जैसे कि बिल्ड क्वालिटी कैसी है, कंफर्ट कैसा है, कंट्रोल्स कैसे हैं, माइक्रोफोन कैसा है, म्यूजिक परफॉर्मेंस कैसी है और गेमिंग परफॉर्मेंस कैसी है। अब जो भी मैं यहां पर बताने वाला हूं वो सब मैंने यूज़ करके देखा है और उसी बेसिस पर आप लोगों को समझाने वाला हूं ताकि आपको एंड में बिल्कुल क्लियर हो जाए कि आपको कौन सा इयरफोन लेना चाहिए।

Realme BDS 3 Build Quality

सबसे पहले हम लोग बात करते हैं Realme BD 3 की बिल्ड क्वालिटी की। तो इसकी बिल्ड क्वालिटी हमें काफी अच्छी देखने को मिल जाती है। जो एक्चुअल इयरफोनस हैं उनकी क्वालिटी काफी अच्छी है और ये काफी ज्यादा लाइट वेट भी है। जब आप इसे हाथ में लेते हो या यूज़ करते हो तो आपको ऐसा फील होता है कि ये एक ठीक-ठाक क्वालिटी का इयरफोन है जो कि इस प्राइस के हिसाब से सही है।

इसके अंदर आपको मैगनेट का भी सपोर्ट देखने को मिल जाता है। अब मैगनेट उतनी स्ट्रांग नहीं है लेकिन इतना जरूर है कि आप जब इसे गले में डालते हो तो ये आपस में अटैच हो जाते हैं और आपका काम चल जाता है। इसका लुक भी काफी अच्छा है, सिंपल है लेकिन ठीक लगता है।

अब अगर केबल की बात करें तो ऊपर साइड की केबल आपको नॉर्मल क्वालिटी की देखने को मिलती है, मतलब कुछ बहुत ज्यादा प्रीमियम फील नहीं देती लेकिन खराब भी नहीं है। लेकिन जो नीचे साइड की केबल है वो फुल्ली ब्राडेड है और यही चीज इसकी क्वालिटी को थोड़ा और बेहतर बना देती है क्योंकि ब्राडेड केबल थोड़ी ज्यादा ड्यूरेबल होती है। कनेक्टर वगैरह की क्वालिटी भी अच्छी है तो ओवरऑल यहां पर कोई बड़ी दिक्कत देखने को नहीं मिलती।

oneplus

OnePlus Wired Build Quality

अब बात करते हैं OnePlus के न वायर्ड इयरफोंस की। इसमें भी आपको प्लास्टिक बिल्ड क्वालिटी देखने को मिलती है लेकिन यहां पर एक चीज साफ दिखाई देती है कि इसकी बिल्ड क्वालिटी Realme BDS 3 के कंपैरिजन में थोड़ी सी ज्यादा बेटर है। मतलब फिनिश थोड़ी ज्यादा अच्छी लगती है और ओवरऑल थोड़ा ज्यादा प्रीमियम फील देता है।

इसके अंदर जो मैगनेट है वो भी ज्यादा पावरफुल लगी। जब आप इसे यूज़ करते हो तो ये ज्यादा अच्छे से अटैच होते हैं और यहां पर थोड़ा सा फर्क महसूस होता है।

केबल की बात करें तो ऊपर साइड की केबल यहां भी नॉर्मल क्वालिटी की है लेकिन Realme से थोड़ी बेहतर है। नीचे साइड में यहां भी फुल्ली ब्राडेड केबल मिलती है जो बिल्कुल सिमिलर क्वालिटी की है। कनेक्टर की क्वालिटी भी अच्छी है।

Build Quality Conclusion

दोनों की बिल्ड क्वालिटी अच्छी है, दोनों में आपको कोई बड़ी दिक्कत नहीं मिलने वाली है लेकिन अगर मुझे एक पिक करना हो तो मैं OnePlus को पिक करूंगा क्योंकि इसकी बिल्ड थोड़ी ज्यादा बेटर है।

Comfort

अब बात करते हैं कंफर्ट की क्योंकि बहुत सारे लोग लंबे टाइम तक इयरफोन यूज़ करते हैं।

सबसे पहले एक चीज क्लियर कर देते हैं कि OnePlus के अंदर आपको कोई भी एक्स्ट्रा इयर टिप्स नहीं मिलते हैं। जो प्री अप्लाइड आएंगे आपको उन्हीं को यूज़ करना पड़ेगा। अगर वो आपके ईयर में फिट हो जाते हैं तो ठीक है वरना थोड़ा इशू हो सकता है।

लेकिन Realme BDS 3 में आपको एक्स्ट्रा इयर टिप्स मिल जाते हैं जिन्हें आप अपने ईयर के साइज के हिसाब से यूज़ कर सकते हो। इससे एक फायदा यह होता है कि आपको बेहतर फिटिंग मिलती है और कंफर्ट थोड़ा और अच्छा हो जाता है।

अब अगर मैं अपने यूज़ के हिसाब से बताऊं तो मुझे दोनों ही इयरफोनस कंफर्टेबल लगे। लेकिन Realme BDS 3 का वेट बहुत ज्यादा कम है। जब आप इसे पहनते हो तो आपको ऐसा लगता है कि आपने कुछ पहना ही नहीं है। लंबे टाइम तक यूज़ करने में भी दिक्कत नहीं होती।

OnePlus भी कंफर्टेबल है लेकिन BDS 3 के मुकाबले थोड़ा सा हैवी लगता है। बहुत ज्यादा नहीं लेकिन फर्क महसूस होता है।

Comfort Conclusion

अगर आपको एकदम लाइट वेट और ज्यादा कंफर्ट चाहिए तो Realme BDS 3।

Controls

अब बात करते हैं कंट्रोल्स की क्योंकि यह डेली यूज़ में बहुत काम आते हैं।

OnePlus में आपको थ्री बटन कंट्रोल्स मिलते हैं। इसका मतलब आप:

  • वीडियो को प्ले या पॉज कर सकते हो
  • साउंड को कम ज्यादा कर सकते हो
  • Google Assistant या Siri यूज़ कर सकते हो

अब यही चीज इसे ज्यादा यूज़फुल बनाती है क्योंकि आपको हर बार फोन निकालने की जरूरत नहीं पड़ती।

Realme BDS 3 में आपको सिर्फ सिंगल बटन कंट्रोल मिलता है। इसमें आप बेसिक काम कर सकते हो लेकिन सबसे बड़ी कमी यह है कि आपको वॉल्यूम कंट्रोल करने का ऑप्शन नहीं मिलता।

दोनों में माइक्रोफोन दिया गया है।

Controls Conclusion

Controls के मामले में OnePlus साफ तौर पर बेहतर है।

Microphone

दोनों के ही कंट्रोल्स के पीछे माइक्रोफोन मिलता है। जब मैंने टेस्ट किया तो मुझे दोनों का माइक्रोफोन काफी अच्छा लगा। OnePlus का माइक्रोफोन थोड़ा टॉप नच लगा लेकिन Realme भी खराब नहीं है।

कॉलिंग में दोनों ठीक-ठाक काम करते हैं और आपको कोई बड़ी दिक्कत नहीं होगी।

Sound Quality

अब सबसे इंपोर्टेंट चीज आती है – साउंड क्वालिटी।

दोनों इयरफोंस 3.5 mm के साथ आते हैं और मैंने दोनों को अपने डिवाइस में यूज़ करके टेस्ट किया।

realme buds

Realme BDS 3 Sound

इसमें आपको 9 mm का ड्राइवर मिलता है। इसका म्यूजिक परफॉर्मेंस प्राइस के हिसाब से काफी अच्छा है। इसमें बेस थोड़ा ज्यादा है। जब आप गाने सुनते हो तो आपको बेस फील होता है और यह काफी लोगों को पसंद आता है।

वोकल्स लाउड और क्लियर हैं लेकिन कुछ सॉन्ग्स में बेस ज्यादा होने की वजह से वोकल्स थोड़े शैडो हो जाते हैं। ट्रेबल्स अच्छे हैं और इंस्ट्रूमेंट सेपरेशन भी अच्छा है।

मतलब कुल मिलाकर यह इयरफोन थोड़ा बेस साइड पर झुका हुआ है।

OnePlus Sound

इसमें आपको 9.2 mm का ड्राइवर मिलता है और साथ में हाई रेस ऑडियो का सपोर्ट भी मिलता है।

इसका साउंड एकदम बैलेंस है। बेस भी प्रॉपर है, ट्रेबल्स भी प्रॉपर हैं और वोकल्स बहुत ज्यादा क्लियर और क्रिस्टल हैं। इंस्ट्रूमेंट सेपरेशन भी अच्छा है।

मतलब यहां पर आपको हर चीज बैलेंस मिलती है।

Sound Conclusion

  • बेस पसंद है → Realme
  • बैलेंस साउंड चाहिए → OnePlus

Gaming Performance

अब गेमिंग की बात करते हैं।

मैंने दोनों को BGMI में टेस्ट किया और दोनों को साइड बाय साइड यूज़ किया। एक गेम Realme में खेला और दूसरा OnePlus में।

दोनों में:

  • स्टीरियो सेपरेशन अच्छा है
  • फुटस्टेप क्लियर आते हैं
  • लेफ्ट-राइट डिटेक्शन आसान है
  • लाउडनेस बराबर है

मुझे बहुत ज्यादा माइनर सा फर्क लगा जो आप नोटिस भी नहीं कर पाओगे।

Gaming Conclusion

दोनों बराबर हैं।

Comparison Table

चीजRealme BDS 3OnePlus
प्राइस₹600₹800
बिल्डअच्छाथोड़ा बेहतर
कंफर्टज्यादाअच्छा
कंट्रोलबेसिकएडवांस
साउंडबेस ज्यादाबैलेंस
गेमिंगबराबरबराबर

FAQs

1. क्या Realme BDS 3 लेना सही रहेगा?

अगर आपका बजट ₹600 तक का है और आपको ऐसा इयरफोन चाहिए जिसमें बेस थोड़ा ज्यादा हो, कंफर्ट अच्छा हो और लाइट वेट हो तो Realme BDS 3 लेना सही रहेगा।

2. क्या OnePlus Wired बेहतर है?

अगर आप ₹800 तक बजट बढ़ा सकते हो और आपको एक बैलेंस साउंड चाहिए जिसमें वोकल्स, बेस और ट्रेबल्स तीनों अच्छे मिलें तो OnePlus बेहतर है।

3. गेमिंग के लिए कौन सा लें?

दोनों ही ले सकते हो क्योंकि दोनों में गेमिंग परफॉर्मेंस लगभग सेम है और कोई बड़ा फर्क नहीं है।

4. कॉलिंग के लिए कौन सा बेहतर है?

दोनों ही अच्छे हैं लेकिन OnePlus का माइक्रोफोन थोड़ा ज्यादा अच्छा लगता है।

5. क्या Realme में वॉल्यूम कंट्रोल है?

नहीं, इसमें आपको वॉल्यूम कंट्रोल नहीं मिलता और यही इसकी कमी है।

6. क्या OnePlus में सब कंट्रोल मिलते हैं?

हाँ, इसमें थ्री बटन कंट्रोल्स मिलते हैं जिससे आप वॉल्यूम भी कंट्रोल कर सकते हो।

7. बेस के लिए कौन सा अच्छा है?

Realme BDS 3 क्योंकि इसमें बेस ज्यादा है।

8. बैलेंस साउंड के लिए कौन सा लें?

OnePlus क्योंकि इसमें हर चीज बैलेंस है।

9. कंफर्ट के लिए कौन सा अच्छा है?

Realme क्योंकि यह ज्यादा लाइट वेट है और एक्स्ट्रा इयर टिप्स मिलते हैं।

10. कौन सा वैल्यू फॉर मनी है?

अगर कम बजट है तो Realme और अगर थोड़ा बढ़ा सकते हो तो OnePlus।

Conclusion

अगर आपका बजट ₹600 है तो Realme BDS 3 के साथ जाओ। अगर ₹800 तक जा सकते हो तो OnePlus के साथ जाओ क्योंकि इसमें बेहतर म्यूजिक मिलता है।

Final Opinion

अगर आप बेस लवर हो तो Realme लो। अगर आपको हर चीज बैलेंस चाहिए तो OnePlus लो। दोनों ही अपने-अपने हिसाब से अच्छे हैं और आपकी जरूरत के हिसाब से चॉइस बदलती है।

Leave a Comment