Noise Airwave Max 6 vs CMF Headphone Pro : ₹10,000 के नीचे कौन सा हेडफोन लेना चाहिए

आज मेरे पास दो हेडफोनस है जो कि ₹10,000 के नीचे आते हैं। एक तरफ है मेरे पास Nॉ का Airwave Max 6 और यह लगभग ₹6,000 के आसपास आता है। जबकि दूसरी तरफ है CMF बाय नथिंग हेडफोन Pro और यह ₹7000 के अंदर आता है। अब यहां पर जो सबसे पहली चीज दिमाग में आती है ना वो यही आती है कि भाई जब दोनों ही ₹10,000 के नीचे आ रहे हैं और सिर्फ ₹1000 का ही डिफरेंस है तो क्या सच में ₹1000 देने पर हमें कुछ एक्स्ट्रा मिलता है या फिर दोनों ही सेम टाइप का एक्सपीरियंस देने वाले हैं।

मतलब सीधी सी बात है कि अगर हम ₹6000 खर्च कर रहे हैं और अगर ₹1000 और जोड़ देते हैं तो वो ₹1000 हमें कहां पर दिखाई देता है, कहां पर फील होता है और कहां पर सिर्फ पेपर पर ही रह जाता है। क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि हम पैसे ज्यादा दे देते हैं लेकिन रियल वर्ल्ड में उतना फर्क देखने को नहीं मिलता।

तो यहां पर मैंने यही देखने की कोशिश की है कि भाई ₹1000 देने पर आपको क्या एक्स्ट्रा मिलता है, क्या सच में वैल्यू फॉर मनी है, और अगर कोई बंदा ₹5,000 से ₹10,000 के अंदर हेडफोन लेना चाहता है तो उसे कौन सा चूज़ करना चाहिए।

और इसके लिए हम एक-एक पॉइंट, एक-एक डिटेल को देखेंगे। बिल्ड डिज़ाइन से लेकर कंफर्ट, ऑडियो, एएनसी, कंट्रोल्स, बैटरी हर एक चीज को समझेंगे। मतलब सिर्फ ऊपर-ऊपर से नहीं बल्कि थोड़ा डीप में जाकर समझेंगे कि रियल यूज़ में क्या फर्क आता है।

देखो सबसे पहले हम बिल्ड डिज़ाइन की बात करते हैं क्योंकि यही एक चीज है जो आपको सबसे पहले दिखाई देती है।

Noise Airwave Max 6

Noise Airwave Max 6

सबसे पहले जो चीज यहां पर आपको हेड बैंड दिखाई दे स्टेनलेस स्टील का बना हुआ है और ये काफी मजबूती देता है आपके हेडफोन को। अब यहां पर जो बात है वो ये है कि प्लास्टिक वाले अक्सर टूट जाया करते हैं, मतलब लॉन्ग टाइम तक वो नहीं चल सकते। तो यहां पर स्टील का होना एक अच्छी चीज है क्योंकि इससे आपको लॉन्ग टाइम तक यूज़ करने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

दूसरी चीज यहां पर आप देखोगे तो ये फोल्डेबल डिज़ाइन के अंदर आता है। अब इसका मतलब क्या हुआ — इसका मतलब ये हुआ कि आप इसको आराम से फोल्ड करके छोटी जगह में रख सकते हो और कहीं भी लेकर जा सकते हो। मतलब पोर्टेबल यूज़ के लिए ये काफी काम की चीज है।

यहां पर आपको जो फोन मिलता है वो काफी सॉफ्ट है और लेफ्ट और राइट की ब्रांडिंग भी है, जिससे आपको पहनने में आसानी होती है और कन्फ्यूजन नहीं होता।

लेकिन अब यहां पर जो चीज मुझे लगी वो ये है कि ये जो स्टील वाला पार्ट है ना वो एक्सपोजिंग है और थोड़ा सा ऑड लग रहा है। मतलब मेरे को नहीं लगता कि ऐसा शोकेस करना चाहिए था क्योंकि अगर स्टील अंदर होता तो भी फील हो जाता। लेकिन यहां पर ये दिख रहा है और थोड़ा अजीब सा लग रहा है।

cmf headphone

CMF Headphone Pro

अब अगर मैं सीएमएफ की बात करूं तो इनकी जो बिल्ड डिज़ाइन है ना बहुत ही ज्यादा प्रीमियम लग रही है।

सबसे पहले यहां पर आपको ग्लॉसी फिनिश मिलता है और सबसे अच्छी बात यहां पर कोई भी एक्सपोजिंग स्टील बैंड नहीं है। मतलब स्टील अंदर है लेकिन बाहर से आपको क्लीन लुक मिलता है।

इसके बाद जो सबसे अच्छी चीज मुझे लगी वो है इसके इयर कप्स — आप इसको निकाल सकते हो। अब इसका मतलब ये हुआ कि अगर बाद में आपको दूसरा कलर लेना है तो आप ले सकते हो, जैसे ब्लू है तो रेड ले लो या ब्लैक ले लो। मतलब आप अपने हिसाब से बदल सकते हो और ये बहुत ज्यादा कूल लगता है।

जबकि नॉइज़ में ऐसा कुछ भी नहीं है — आप बाहर से नहीं खरीद सकते हो।

Comfort

अब बात करते हैं कंफर्ट की।

Noise

अगर मैं नॉइज़ की बात करूं तो ये कानों में काफी अच्छी तरीके से फिट हो जाता है। मतलब जब आप पहनते हो तो अच्छा लगता है और लंबे टाइम तक यूज़ कर सकते हो।

लेकिन इसका वेट थोड़ा सा ज्यादा है। अब इसका मतलब ये हुआ कि अगर आप बहुत लंबे टाइम तक यूज़ करोगे तो थोड़ा सा भारी लग सकता है।

CMF

अब अगर मैं सीएमएफ की बात करूं तो ये हल्का है, लाइट वेट है और कंफर्टेबल भी काफी है।

इसके अंदर मेरे कान अच्छे से अंदर चले गए और फिट भी अच्छा मिला। और सबसे बड़ी बात — ये पहनने पर अलग वाइब देता है। मतलब देखने वाला भी बोलेगा कि अच्छा खासा प्रीमियम हेडफोन है।

Sound Quality

अब असली बात — साउंड।

दोनों के अंदर 40 mm के ड्राइवर आते हैं, लेकिन सिर्फ ड्राइवर से काम नहीं चलता। ट्यूनिंग, डायफ्राम, अकूस्टिक मटेरियल — ये सब चीजें फर्क डालती हैं।

Noise

  • HFA टेक्नोलॉजी
  • LTC सपोर्ट
  • अच्छी वायरलेस क्वालिटी

लेकिन:

  • बैलेंस साउंड मिलता है
  • बहुत ज्यादा बेस या लाउडनेस नहीं
  • कस्टमाइज नहीं कर सकते

मतलब कंपनी ने जो दे दिया वही सुनना पड़ेगा।

CMF

  • निकल प्लेटेड डायफ्राम
  • डिस्टॉर्शन कम
  • ड्यूल चेंबर

मतलब:

  • बेस और ट्रेबल अलग-अलग ट्यून
  • साउंड ज्यादा क्लियर
  • ज्यादा डिटेल

और सबसे बड़ी बात:

आप इसे अपने हिसाब से बदल सकते हो

ANC

Noise

  • 45db ANC
  • एडप्टिव

मतलब:

आपको कुछ करने की जरूरत नहीं — खुद एडजस्ट करेगा

CMF

  • 40db ANC
  • मैनुअल

लेकिन:

  • ज्यादा रिफाइंड
  • 3 लेवल
  • रियल वर्ल्ड में बेहतर

Battery

  • Noise: 120 घंटे
  • CMF: 100 घंटे

ANC पर:

  • दोनों ~50 घंटे

यहां पर Noise जीतता है

FAQ

1. क्या ₹1000 देने पर फर्क पड़ता है?

हां फर्क पड़ता है क्योंकि ₹1000 देने पर आपको प्रीमियम डिज़ाइन, ज्यादा कंट्रोल्स और कस्टमाइजेशन मिलता है जो यूज़ करते टाइम फील होता है।

2. क्या Noise लेना सही है?

हां अगर आपको नॉर्मल यूज़ के लिए हेडफोन चाहिए जहां पर सब कुछ ठीक-ठाक हो और ज्यादा झंझट ना हो।

3. क्या CMF ज्यादा अच्छा है?

हां अगर आप डिटेल साउंड, कस्टमाइजेशन और प्रीमियम फील चाहते हो।

4. क्या Noise में साउंड खराब है?

नहीं खराब नहीं है, लेकिन बैलेंस है और बहुत ज्यादा एक्साइटिंग नहीं है।

5. क्या CMF में साउंड बेहतर है?

हां क्योंकि इसमें डिटेल ज्यादा है और आप इसे अपने हिसाब से बदल सकते हो।

6. क्या Noise का ANC अच्छा है?

हां क्योंकि ये खुद एडजस्ट करता है और यूज़ करना आसान है।

7. क्या CMF का ANC कम है?

नंबर कम है लेकिन क्वालिटी ज्यादा रिफाइंड है।

8. क्या CMF का ऐप जरूरी है?

हां क्योंकि वहीं से आप साउंड और कंट्रोल बदल सकते हो।

9. क्या दोनों गेमिंग के लिए सही हैं?

हां लेकिन ओके ओके रिजल्ट मिलेगा।

10. कौन सा ज्यादा वैल्यू फॉर मनी है?

अगर ₹1000 बचाने हैं तो Noise, अगर बेहतर एक्सपीरियंस चाहिए तो CMF।

Conclusion

देखो अगर आप ₹6000 के अंदर एक ऐसा हेडफोन चाहते हो जहां पर आपको हर चीज नॉर्मल और ठीक-ठाक मिल रही है तो आप Noise ले सकते हो।

लेकिन अगर आप ₹1000 और दे सकते हो और आपको प्रीमियम डिज़, बेटर साउंड, ज्यादा कंट्रोल्स और कस्टमाइजेशन चाहिए तो CMF ज्यादा सही है।

और सच में अगर दोनों को फील करोगे तो ₹1000 का नहीं बल्कि 3–4 हजार का फर्क लगेगा

Leave a Comment