Fire Boltt FirePods Aero Glide OWS: 50 Hours Battery & Open Design Review

आप में से काफी सारे लोग मुझे कमेंट सेक्शन में कमेंट कर रहे थे कि भाई ये जो टीडब्ल्यूएस है ना ये बहुत दिक्कत करते हैं। पहला तो है ना ये लंबे समय यूज़ होने पे कान में इरिटेशन क्रिएट करते हैं। दूसरा ये कान से बार-बार गिरते भी हैं अगर फिटिंग सही ना हो। और तीसरी सबसे बड़ी समस्या है कि ये गुम बहुत जल्दी जाते हैं।

और उसके बाद जो दर्द होता है ना भैया मैं अच्छे से जानता हूं क्योंकि मैंने बहुत इयर बड्स बनाए। बहुत लोगों की यही कंप्लेंट आती है कि कभी फिटिंग सही नहीं होती, कभी कान में दर्द होने लगता है और कभी बार-बार गिरने की वजह से यूज़ करने का मन भी नहीं करता।

तो आज एक ऐसा डिवाइस लेकर आया हूं जो आप लोगों के लिए बेस्ट अल्टरनेटिव है। दिस इज OWS यानी ओपन वायरलेस स्टीरियो।

अब ओपन वायरलेस स्टीरियो जो होते हैं बेसिकली ये कान के अंदर नहीं जाते। कान के ऊपर से लेते हैं पर आपको म्यूजिक का पूरा एक्सपीरियंस प्रोवाइड करते हैं। मतलब आप म्यूजिक भी सुन पाएंगे और सराउंडिंग से भी अवेयर रहेंगे।

तो मेरे पास है यहां पे फायरबल के FirePods Aero Glide और कुछ इस तरह के शानदार से बॉल के डिजाइन में आते हैं। बड़ा ही कॉम्पैक्ट और खेलने लायक बनाया है इसको।

Fire Boltt FirePods Aero Glide OWS

Box और Content

सबसे पहले हम लोग इसके बॉक्स के बारे में बात करते हैं। बॉक्स में आपको बड़े सिंपल सी ब्रांडिंग देखने को मिलती है और कुछ की हाईलाइट्स दे रखे हैं।

कंटेंट के तौर पे आपको इयर बड्स मिलेंगे। एक चार्जिंग केबल मिलती है और पेपर वर्क जो है काम के जितने होते हैं उसमें से भी वारंटी का रहता है। तो वो क्लेम जरूर से कर लेना।

Design और Build Quality

मेरे पास जो कलर है वो ग्रे कलर है। इसमें और कलर्स भी आते हैं और ब्लैक वगैरह भी मिल जाएगा आपको। बट ये जो कलर है वो थोड़ा सा ड्यूल टोन में है।

यहां पे आपको थोड़ा सा लाइट ग्रे और एक डार्क ग्रे का टेक्सचर देखने को मिलता है। ट्रांसपेरेंट केस टाइप इन्होंने ऊपर से शेल बना के दिया हुआ है।

फिटिंग भी इन्होंने काफी प्रॉपर कर रखी है कि आपके जो OWS है वो इस तरीके से फिट होते हैं इसमें। एक बहुत स्ट्रक्चर सा है और कैरी करने में भी इजी है।

लाइट इंडिकेटर्स आपको यहां पर देखने को मिलते हैं और केस में भी ग्रीन कलर की लाइट मिल जाती है जिससे आपको इंडिकेट हो जाता है कि बैटरी वगैरह कितनी है।

इसके अलावा टाइप C का पोर्ट मिलता है जिससे आप इसको चार्ज कर सकते हैं। इसमें छोटे-छोटे पंच होल्स भी दे रखे हैं ताकि आप इसमें स्ट्रैप लगा सकते हो और कैरी करने में आसानी रहे।

Fit और Comfort

अब बात करते हैं क्वालिटी और फिटिंग को लेकर।

ये सबसे इंटरेस्टिंग चीज होती है इस तरीके के जो OWS आते हैं। ये बढ़िया आपके कान में कुछ इस तरीके से टक इन हो जाते हैं।

मैक्सिमम लोगों की जो इयर बड्स के साथ कंप्लेन आती है कि कुछ लोगों को स्टेम वाले डिजाइन फिट नहीं करते और कुछ लोगों को इनर वाले फिट नहीं करते।

लेकिन ये वाले यूनिवर्सल हैं। कोई भी इसको पहनेगा तो ये उसको आराम से फिट हो जाएंगे और किसी तरह की दिक्कत नहीं आनी चाहिए।

अगर आपका कान छोटा है, मोटा है, पतला है, लंबा है किसी भी तरह का कान हो ये एकदम प्रॉपर फिट हो जाते हैं क्योंकि यहां पे लॉकिंग सिस्टम दे रखा है।

Sound Quality Experience

इसके अंदर 16mm के ड्राइवर लगा रखे हैं जो आपको अच्छा खासा साउंड एक्सपीरियंस दे देते हैं।

फुल वॉल्यूम पे सुनोगे तो आपको अच्छी क्वालिटी मिल जाती है। हां लाउडनेस डेफिनेटली आपकी TWS से कम रहती है क्योंकि वो सक्शन क्रिएट करते हैं और कान के अंदर रहते हैं।

लेकिन इनको जब आप पहनोगे तो आप सराउंडिंग से भी अवेयर रहोगे। यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है।

काफी लोग ड्राइव करते वक्त इयर बड्स लगाना पसंद करते हैं लेकिन वो आपको डिस्ट्रैक्ट करते हैं क्योंकि आप म्यूजिक में इन्वॉल्व हो जाते हैं और सराउंडिंग के बारे में अवेयर नहीं रहते।

OWS में आप म्यूजिक भी सुन सकते हो और सराउंडिंग से भी अवेयर रह सकते हो।

App Customization और Profiles

ट्यून करने के लिए आप इसकी एप्लीकेशन पे जा सकते हैं।

यहां पर आपको अलग-अलग प्रीसेट्स दे रखे हैं और आप अपने हिसाब से कस्टमाइज भी कर सकते हो।

मैंने यहां पर अपनी कस्टम प्रोफाइल बना रखी है और उसको सेव भी कर रखा है। अगर घर में चार लोग यूज़ कर रहे हैं तो चार अलग-अलग प्रोफाइल बना सकते हो।

जब भी कनेक्ट करो तो ऐप में जाके अपनी प्रोफाइल शिफ्ट कर लो और इस्तेमाल करो।

Gaming Mode

इसमें गेमिंग मोड भी दे रखा है।

काफी सारे गेमिंग करने वाले लोग हैं तो आप ऐप में जाके गेमिंग मोड ऑन कर सकते हैं। इसके बाद थोड़ी लेटेंसी का फर्क देखने को मिलता है।

ये लोग क्लेम कर रहे हैं कि 50ms तक की लेटेंसी आती है।

Battery Performance

बैटरी की बात करें तो केस में 400mAh की बैटरी मिलती है और इयर बड्स में 40mAh की बैटरी मिलती है।

टोटल प्लेबैक यहां पर 50 घंटे तक का मिल सकता है।

अगर आप 50% वॉल्यूम पर यूज़ करते हैं तो 50 घंटे तक का एक्सपीरियंस मिल सकता है। अगर ज्यादा वॉल्यूम पर यूज़ करते हैं तो एवरेज 30 से 40 घंटे तक का एक्सपीरियंस मिल जाता है।

Calling Performance

कॉलिंग के लिए इसमें सिंगल माइक्रोफोन मिलता है।

दोनों OWS में एक-एक माइक्रोफोन दिया गया है। आजकल कुछ इयर बड्स में चार या छह माइक्रोफोन भी आते हैं लेकिन इसमें एक-एक माइक्रोफोन मिलता है।

आउटडोर में कॉल करने पर जो क्वालिटी आती है वो इसी तरह की मिलती है जैसा आपने कॉल टेस्ट में सुना।

Benefits

  • कान के अंदर नहीं जाते इसलिए इरिटेशन कम होता है
  • यूनिवर्सल फिटिंग मिलती है
  • गिरने का चांस कम हो जाता है
  • सराउंडिंग से अवेयर रहते हैं
  • ड्राइव करते समय ज्यादा सेफ
  • ऐप कस्टमाइजेशन मिलता है
  • 50 घंटे तक का बैटरी एक्सपीरियंस

Disadvantages

  • बेस उतना ज्यादा नहीं आता जितना TWS में आता है
  • लाउडनेस भी TWS से थोड़ी कम रहती है
  • कॉलिंग के लिए सिर्फ सिंगल माइक्रोफोन मिलता है

Price

अगर आपका बजट 1200 से 1300 के आसपास है और आपको एक OWS चाहिए तो आप इसको चेक आउट कर सकते हैं।

क्योंकि जो तीन बड़े रीज़न होते हैं — गिरने का, कान में दर्द का और गुम हो जाने का — वो तीनों ही ये काफी हद तक रिसॉल्व कर देते हैं।

FAQs

1. OWS क्या होते हैं?

OWS यानी ओपन वायरलेस स्टीरियो जो कान के अंदर नहीं जाते बल्कि कान के ऊपर से फिट होते हैं।

2. क्या OWS ड्राइव करते समय सही हैं?

हाँ क्योंकि इसमें सराउंडिंग से अवेयरनेस रहती है।

3. क्या ये कान से गिरते हैं?

लॉकिंग सिस्टम की वजह से गिरने का चांस कम हो जाता है।

4. इसमें कितने ड्राइवर हैं?

इसमें 16mm के ड्राइवर लगे हैं।

5. बैटरी कितनी मिलती है?

केस में 400mAh और इयर बड्स में 40mAh बैटरी मिलती है।

6. कुल प्लेबैक टाइम कितना है?

50 घंटे तक का प्लेबैक मिल सकता है।

7. क्या इसमें ऐप सपोर्ट मिलता है?

हाँ इसमें एप्लीकेशन सपोर्ट मिलता है।

8. क्या इसमें गेमिंग मोड है?

हाँ इसमें गेमिंग मोड मिलता है।

9. क्या जिम में यूज़ कर सकते हैं?

हाँ क्योंकि यह IPX4 रेटिंग के साथ आता है।

10. क्या कॉलिंग क्वालिटी अच्छी है?

कॉलिंग के लिए इसमें सिंगल माइक्रोफोन मिलता है।

Conclusion

अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें TWS के साथ इरिटेशन, गिरने और गुम हो जाने की समस्या आती है तो OWS एक अच्छा अल्टरनेटिव हो सकता है।

Fire Boltt FirePods Aero Glide में आपको यूनिवर्सल फिटिंग, ऐप कस्टमाइजेशन, अच्छा साउंड एक्सपीरियंस और लंबी बैटरी मिल जाती है।

मेरी राय

अगर आपका बजट 1200-1300 के आसपास है और आप एक ऐसा डिवाइस चाहते हैं जो गिरने, कान में दर्द और गुम हो जाने वाली समस्या को कम करे तो आप इसको चेक आउट कर सकते हैं।

खरीदना ना खरीदना आपके ऊपर है क्योंकि हम कभी भी फोर्स नहीं करते।

Leave a Comment